मोदी कैबिनेट में आज पेश किया जाएगा पेपर लीक से जुड़े बिल का मसौदा, नए कानून में क्या-क्या हो सकता है?

Jul 24, 2026 - 10:25
0 8
मोदी कैबिनेट में आज पेश किया जाएगा पेपर लीक से जुड़े बिल का मसौदा, नए कानून में क्या-क्या हो सकता है?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी.

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच, मोदी कैबिनेट में आज पेपर लीक से जुड़े बिल का मसौदा पेश किया जाएगा। इसका आश्वासन खुद PM Modi ने बीती रात वीडियो मैसेज में दिया था। केंद्र सरकार के बातचीत के प्रस्ताव के बाद भी CJP ने आज (शुक्रवार को) देशभर के हर जिले में प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इस अभियान का नारा हर जिला, एक दिन, एक मांग रखा है और लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि यह प्रोटेस्ट छात्रों की मांगों के समर्थन और हाल के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा। CJP ने छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा है।

पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच में आज बातचीत भी होगी। आज दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में CJP नेताओं और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होगी। सूत्रों की मानें तो बैठक में सरकार CJP से प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील कर सकती है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से एक लिखित प्रस्ताव दिया जा सकता है।

हालांकि, CJP नेता अपनी मांगों पर अभी भी अड़े हुए हैं। Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने और सरकार के प्रस्ताव के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी अभी भी प्रोटेस्ट कर रही है। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट यहां पढ़ें।

पेपर लीक के नए कानून में क्या-क्या हो सकता है?

हिंदुस्तान एक ऐसा कानून बनाने जा रहा है जो सिर्फ परीक्षा को ही डील करेगा। सरकार BNS की धारा से अलग Exam Related क्राइम के लिए अलग कानून बनाने जा रही है। इसका अलग कोर्ट होगा। इस वक्त पेपर लीक करने वाले माफिया पर चीटिंग जैसी हल्की धाराएं लगती हैं, जिसमें आसानी से बेल मिल जाती है। माफिया जेल से निकलकर फिर पेपर लीक करता है। लेकिन नए कानून में PMLA जैसी सख्ती हो सकती है। हो सकता है कि पेपर लीक करने वाले को ठीक उसी तरह बेल नहीं मिलेगी जैसे  ED के केस में बेल नहीं मिलती है।

PM मोदी को एकतरफा मन की बात नहीं करनी चाहिए- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में बयान देना चाहिए, न कि "एकतरफा मन की बात" करनी चाहिए। प्रधानमंत्री के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का भी रिएक्शन आया है। खड़गे ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके लिखा कि प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए। पीएम मोदी ने देर रात एक तरफा मन की बात की। प्रधानमंत्री संसद आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, साथ ही छात्रों से माफी भी मांगें। खड़गे ने ये भी लिखा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए तैयार है।

मोदी कैबिनेट में आज पेश होगा पेपर लीक से जुड़ा बिल

पेपर लीक से जुड़े बिल का मसौदा आज मोदी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बिल को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही, आज सरकार के प्रतिनिधि, CJP के नेताओं से बात करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User