छठ पर दिल्ली से पटना के लिए 2 जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग

Nov 10, 2026 - 12:01
Updated: 5 days ago
0 15
छठ पर दिल्ली से पटना के लिए 2 जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग
वंदे भारत

नई दिल्ली: छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 11, 12, 13 और 14 नवंबर 2026 को चलेंगी।दोनों ट्रेनों में 16 डिब्बे होंगे। इनके चलने से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।

पहली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02258/02257)

पहली ट्रेन 11 और 12 नवंबर को चलेगी।

दिल्ली से पटना जाने का समय:ट्रेन नंबर 02258, 11 नवंबर को सुबह 5 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। रास्ते में यह अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। इसके बाद पटना पहुंचेगी।

पटना से दिल्ली वापसी का समय:

ट्रेन नंबर 02257, 12 नवंबर को सुबह 8 बजे पटना से रवाना होगी। यह आरा में सुबह 8:38 बजे, बक्सर में 9:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोपहर 1:35 बजे, कानपुर में 3:50 बजे और अलीगढ़ में शाम 6:53 बजे रुकेगी। इसके बाद रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दूसरी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02436/02435)
दूसरी ट्रेन 13 और 14 नवंबर को चलाई जाएगी।ट्रेन नंबर 02436, 13 नवंबर को सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह अलीगढ़ में सुबह 10:21 बजे, कानपुर में दोपहर 1:30 बजे, प्रयागराज में 3:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शाम 6 बजे, बक्सर में शाम 7:26 बजे और आरा में रात 8:10 बजे रुकेगी। इसके बाद रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।

पटना से दिल्ली वापसी का समय:

ट्रेन नंबर 02435, 14 नवंबर को सुबह 8 बजे पटना से रवाना होगी। रास्ते में यह आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ में रुकेगी। ट्रेन रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

टिकट और जानकारी कहां से मिलेगी?
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन के समय, ठहराव और टिकट बुकिंग की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in  पर जाएं।इसके अलावा यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User