सुरक्षा कारणों से राहुल-प्रियंका भी मुझे प्रधानमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते थे : सोनिया गाँधी
नई दिल्ली। ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बिना किसी इवेंट के लॉन्च हो गई है। स्वलिखित इस मेमॉयर (स्मृति- कथा) को सोनिया गाँधी ने निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है।
सोनिया गाँधी ने यह किताब राहुल-प्रियंका और आने नाती-नतिनी (धेवते-धेवती) को समर्पित की है। इसमें शुरुआती पेज पर लिखा है- मेरे बेटे राहुल, मेरी बेटी प्रियंका और मेरे नाती-नतिनी रैहान और मिराया के नाम। किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं।
सोनिया गाँधी ने बीती 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मेरी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की। सोनिया गांधी ने किताब में बताया कि उन्होंने 2004 में ही तय कर लिया था कि प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। राहुल और प्रियंका भी उन्हें इस पद पर नहीं देखना चाहते थे। दोनों के मन में दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी की हत्या की यादें थीं। उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री बनने से सोनिया की जान को खतरा बढ़ सकता है।
हार्पर कॉलिन्स इंडिया की प्रकाशित किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है।
527 पेज की किताब में 7 चैप्टर हैं। पहला- लव एंड कोर्टशिप (प्रेम और प्रणय), जबकि दूसरा फाइंडिंग माई वे (अपना मार्ग खोजना) और तीसरा ट्रिअंफ्स एंड डिफीट (विजय और पराजय)। चौथे चैप्टर में राजीव एज प्राइम मिनिस्टर (प्रधानमंत्री के रूप में राजीव) वहीं पांचवां डिनाउंस एंड आफटरमेथ (परिणिति और उसके बाद) है।
छठवां चैप्टर लीडिंग द कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व), जबकि सातवां और आखिरी ट्वेंटी इयर्स ऑन (बीस साल बाद) के रूप में है।
ऋग्वेद की ऋचाओं में साथ मिलकर चलने का संदेश
किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं, जिसमें लिखी ऋचाओं का अर्थ है…'साथ मिलकर चलो, साथ मिलकर बोलो और तुम्हारे विचार एक हों। तुम्हारा उद्देश्य एक हो और तुम्हारे दिलों में आपसी सामंजस्य हो। तुम्हारे विचार एकजुट हों, ताकि तुम सब मिलकर एकता और पूर्णता के साथ जीवन बिताओ।'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)