संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

Jul 22, 2026 - 11:50
0 3
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

Delhi News : संसद के मॉनसून सत्र का आज यानी बुधवार को तीसरा दिन है। विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। CJP के प्रदर्शन के बीच मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव सहित कई सांसद पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और उन्हें वहां से हटाया गया।

इसके बाद, राहुल गांधी ने पांच मांगें रखीं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट पेपर लीक मामले पर सदन में गृह मंत्री का बयान प्रमुख मांगें थीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो छात्रों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं।

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने बताया कि सभी विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहने हुए हैं। यह विरोध प्रदर्शन कई बातों को लेकर है। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, उसके खिलाफ, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के खिलाफ और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के खिलाफ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User