समाजवादी पार्टी पहले से बने गठबंधन के साथ आगे बढ़ेगी : अखिलेश यादव

Nov 13, 2026 - 17:48
Updated: 5 days ago
0 2
समाजवादी पार्टी पहले से बने गठबंधन के साथ आगे बढ़ेगी : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के गठबंधन पर पहली बार विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से बने गठबंधन के साथ ही आगे बढ़ेगी। 

अखिलेश यादव ने कहा कि 10 जनवरी से पहले चुनाव की तारीख आ जाएगी। पहले जो गठबंधन था, हम उसी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें लगता है कि उन्हें यहां स्थायी रूप से रहना चाहिए, ताकि बातचीत होती रहे। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन साथ-साथ चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हम हर बूथ पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमने 25 लाख डुप्लीकेट वोट खोजे हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए के लोग सामाजिक न्याय का राज्य बनाने के लिए बीजेपी का मुकाबला करेंगे। 

दरअसल, 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का एलान किया था। ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User