लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक
लखनऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और डिंपल यादव सहित आठ सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में सपा ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। महिला सपा कार्यकर्ताओं के साथ भी पुलिसकर्मी उलझ गए ।
प्रदर्शनकारियों ने महिला सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के रवैए को लेकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)