US vs Iran News Update: ईरान की यात्रा को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Jul 20, 2026 - 16:07
0 7
US vs Iran News Update: ईरान की यात्रा को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

- हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी.

US vs Iran News Update: ईरान में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। लगातार हो रहे अमेरिकी हमलों के बीच Iran में भारतीय दूतावास ने भारत के नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से Iran का यात्रा टालने की अपील की है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। Iran में भारतीय दूतावास ने उन नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की जो ईरान जाने की योजना बना रहे हैं। उनसे कहा गया है कि वे सुरक्षा हालात को देखते हुए अपनी यात्रा टाल दें। साथ ही, जो भारतीय पहले से ही ईरान में हैं, उनसे भी कहा गया है कि वे कुछ समय के लिए देश छोड़ने पर विचार करें। तेहरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह एडवाइजरी जारी की।

टाल देनी चाहिए यात्रा: दूतावास ने हाल के दिनों में ईरान में जारी तनाव का जिक्र करते हुए एडवाइजरी में कहा, "जो भारतीय नागरिक किसी भी मकसद से ईरान जाने का इरादा रखते हैं, उन्हें फिलहाल अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए, जब तक कि सुरक्षा हालात बेहतर न हो जाएं। जो भारतीय पहले से ही ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध फ्लाइट विकल्पों का इस्तेमाल करके कुछ समय के लिए ईरान से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए।"

निर्देशों का करें पालन: एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक ईरान में ही रहने का फैसला करते हैं, उन्हें बहुत ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। दूतावास ने नागरिकों से कहा कि वे हालात की पूरी जानकारी रखने के लिए खबरों पर नजर रखें और ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां ज़्यादा सैन्य गतिविधियां हो रही हैं, जैसे कि देश के दक्षिणी तट के इलाके। पोस्ट में कहा गया, "स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।"

हेल्पलाइन नंबर जारी: एडवाइजरी में आगे कहा गया कि ईरान में मौजूद जो भारतीय नागरिक अभी तक दूतावास के पास अपनी जानकारी रजिस्टर नहीं करा पाए हैं, उन्हें तुरंत ऐसा करना चाहिए और आगे की जानकारी के लिए दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार नज़र रखनी चाहिए। इसके साथ ही ईरान में भारतीय दूतावास के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किए। किसी आपात स्थिति में +989128109115; +989128109102; +989128109109; +989932179359 और ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

एडवाइजरी की प्रमुख बातें- 

    - जो भारतीय नागरिक किसी भी मकसद से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सुरक्षा हालात बेहतर होने तक अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए। 
    - जो भारतीय पहले से ही ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध फ़्लाइट विकल्पों का इस्तेमाल करके कुछ समय के लिए ईरान से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए। 
    - जो भारतीय नागरिक ईरान में ही रहने का फैसला करते हैं, उन्हें बहुत ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें हालात की पूरी जानकारी रखने के लिए खबरों पर ध्यान देना चाहिए और ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां ज़्यादा सैन्य गतिविधियां हो रही हों, जैसे कि देश के दक्षिणी तट के आस-पास के इलाके। स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन किया जाना चाहिए। 
    - ईरान में मौजूद जिन भारतीय नागरिकों ने अभी तक दूतावास के पास अपनी जानकारी रजिस्टर नहीं कराई है, उन्हें तुरंत ऐसा करना चाहिए और आगे की जानकारी के लिए दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव: बता दें कि ईरान में भारतीय दूतावास ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में नए सैन्य ऑपरेशन शुरू हो गए हैं, जिनमें ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट इंफ्रास्ट्रक्चर और सैन्य संपत्तियों पर अमेरिका के कथित हमले और वाशिंगटन के सहयोगियों के खिलाफ तेहरान के जवाबी ड्रोन हमले शामिल हैं। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि वह ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुज़ेस्तान प्रांत के डारखोविन में बन रहे न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रात में हुए हमले की खबरों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User