Sports News Update: राजगीर पहली बार करेगा रणजी ट्रॉफ़ी मुक़ाबलों की मेज़बानी

Jul 15, 2026 - 14:24
0 5
Sports News Update: राजगीर पहली बार करेगा रणजी ट्रॉफ़ी मुक़ाबलों की मेज़बानी

- राज्य सरकार ने BCA से मांगी गई मेज़बानी की अनुमति को दी हरी झंडी.

Sports News Update: बिहार में पहली बार राजगीर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफ़ी मुक़ाबले खेले जाएंगे। बिहार सरकार ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा मांगी गई मेज़बानी की अनुमति को हरी झंडी दे दी है, जिससे बिहार क्रिकेट को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

BCA के सचिव ज़ियाउल आरिफ़ीन ने Cricinfo के साथ बातचीत में राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए इसे राजगीर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताई।
  
पटना के मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य की वजह से हमने राजगीर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम की मेज़बानी के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार का हम आभार व्यक्त करते हैं और साथ ही साथ राजगीर के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।- ज़ियाउल आरिफ़ीन, BCA सचिव

पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में है। स्टेडियम का पवेलियन, प्लेयर्स लॉन्ज, आउटफ़ील्ड और अन्य प्रमुख सुविधाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और इन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। वहीं पिच भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा नियुक्त क्यूरेटर की निगरानी में तैयार की जा रही है।

हालांकि स्टेडियम के दर्शक दीर्घा (स्टैंड्स) का निर्माण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। फ़िलहाल पवेलियन के सामने का एक स्टैंड तैयार हो चुका है, जबकि अन्य स्टैंड्स पर निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण इस सीज़न आम दर्शकों को स्टेडियम में आकर मैच देखने की अनुमति नहीं मिलेगी, जो बिहार क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशाजनक ख़बर हो सकती है और वे वैभव सूर्यवंशी को अपने घरेलू ज़मीन पर खेलता हुआ नहीं देख सकेंगे।

आरिफ़ीन ने आगे कहा, "राजगीर स्टेडियम अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। दर्शक दीर्घा का निर्माण जारी है और फ़िलहाल बिहार सरकार हमें केवल मैदान और पवेलियन उपलब्ध करा रही है। ऐसे में इस सीज़न दर्शकों के लिए स्टेडियम खोल पाना संभव नहीं है।"

इस बार बिहार की टीम रणजी ट्रॉफ़ी के एलीट ग्रुप में शामिल है और उसे तीन घरेलू मुक़ाबलों की मेज़बानी करनी है। अब तक बिहार के अधिकांश घरेलू रणजी मुक़ाबले पटना के ऐतिहासिक मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में खेले जाते रहे हैं। लेकिन इस मैदान के पुनर्निर्माण के कारण इस सीज़न के घरेलू मुकाबलों के लिए राजगीर को चुना गया है। इसके अलावा इस सीज़न सीके नायुडू ट्रॉफ़ी (अंडर-23) और कूच वेहार ट्रॉफ़ी (अंडर-19) के भी कुछ मैच इस मैदान पर होंगे।

बिहार अपने घरेलू अभियान की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से उत्तर प्रदेश के ख़िलाफ़ करेगा। इसके बाद 17 जनवरी 2027 को मौजूदा रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर और 24 जनवरी 2027 से विदर्भ के ख़िलाफ़ मुकाबले घर में ही खेले जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User