राष्ट्रपति ने मेरठ की प्रियंका गोस्वामी को प्रदान किया अर्जुन अवॉर्ड
मेरठ। खेल के मैदान पर अपनी तेज चाल और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली एथलीट प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार को अर्जुन अवार्डी हो गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रियंका को वर्ष 2025 के लिए अर्जुन अवार्ड सम्मान प्रदान किया। इस विशेष अवसर पर उनके माता-पिता मदन व अनीता गोस्वामी और कोच गौरव त्यागी भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रियंका सहित सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनसे व्यक्तिगत बातचीत भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)