मेरठ में मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को किया घर में नजरबंद
मेरठ। मुख्यमंत्री की मेरठ में 14 नवंबर को कुलवंत सिंह स्टेडियम में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को पुलिस ने उनके ही घर में नजरबंद कर दिया।
सचिन सिरोही ने बताया कि उनका आज (शनिवार) कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के कथित विवादित बयान को लेकर जनसभा से पहले उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने सुबह आठ बजे से उनके घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर रखा है। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)