प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन
PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन। हिम्मत और हौसले से भरी उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन। हिम्मत और हौसले से भरी उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी। न जातु शौर्यं पुरुषस्य भानुरस्तं गतो भवति कदापि शश्वत्। यथा पुनस्तपति दिवाकरोऽयं तथा पुनर्विक्रमते स वीरः॥
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)