आसान नहीं होगा प्रदर्शनकारी छात्रों से मुकदमे वापस लेना !
Sanjay Knockout : नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के वादे के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्रों से मुकदमे वापस लेना आसान नहीं होगा।
कई छात्रों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, और अदालत के आदेश के बगैर ये वापस नहीं हो सकते।
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को एनकाउंटर तक की धमकी दी गई।
नेहा ने साफ कहा — छात्र आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ।
मेरठ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार जांगिड़ के मुताबिक, हिंसा में शामिल छात्रों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी दोनों संभव हैं —
सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी ही बच सकते हैं। जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान कई पुलिस जवान भी घायल हुए थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)