Mumbai Landslide News: मुंबई के मिसिंग लिंक के पास लैंडस्लाइड, पुणे जाने वाला रोड पूरी तरह से बंद, एडवाइजरी जारी

Jul 06, 2026 - 11:50
0 8
Mumbai Landslide News: मुंबई के मिसिंग लिंक के पास  लैंडस्लाइड, पुणे जाने वाला रोड पूरी तरह से बंद, एडवाइजरी जारी
Mumbai Landslide
  • ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी .

Mumbai Landslide: पुणे ट्रैफिक पुलिस के एसपी शिवाजी पवार ने बताया कि लैंडस्लाइड की वजह से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे का कनेक्टिंग लिंक अभी पूरी तरह बंद है।

महाराष्ट्र में जगह-जगह हो रही मॉनसून की भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में कई दिनों से हो रही बारिश ने आम लोगों की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित मिसिंग लिंक को भूस्खलन की वजह से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच मिसिंग लिंक के पुणे से मुंबई जाने वाले रोड पर, टनल 2 के खंडाला एग्जिट के पास भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से सोमवार सुबह ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया।

पुणे ट्रैफिक पुलिस के एसपी शिवाजी पवार ने बताया कि लैंडस्लाइड की वजह से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे का कनेक्टिंग लिंक अभी पूरी तरह बंद है। पानी भरने के कारण पुराना एक्सप्रेसवे रूट भी बंद है और पुराने हाईवे पर भी लैंडस्लाइड हुआ है। पुणे से मुंबई जाने वाला रोड पूरी तरह से ब्लॉक है। हालांकि, मुंबई से पुणे जाने वाला रोड खुला है। हालांकि, इस पर ट्रैफिक धीरे चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पुणे से मुंबई की अपनी यात्रा टाल दें। सड़क साफ होने के बाद प्रशासन पूरी जानकारी देगा। अगर कोई इमरजेंसी हो, तभी मुंबई से पुणे के लिए निकलें; वो लेन चालू है।

 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश सोनवणे ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण पुणे-मुंबई लेन पर बनी सुरंग के एग्जिट के पास भूस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

13.3 किमी लंबा है मिसिंग लिंक: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बना 'मिसिंग लिंक' मुंबई की ओर रायगढ़ जिले में स्थित खोपोली को पुणे जिले में स्थित लोनावला के पास कुसगांव से जोड़ता है। मिसिंग लिंक की लंबाई 13.3 किमी है। मिसिंग लिंक में दो सुरंगें, दो पुल और 'टाइगर वैली' पर एक केबल आधारित आकर्षक ब्रिज भी शामिल है। मिसिंग लिंक के सुरंग संख्या 1 की लंबाई 1.58 किलोमीटर है, जबकि सुरंग संख्या 2 की लंबाई 8.86 किलोमीटर है। मिसिंग लिंक से मुंबई-पुणे यात्रा की दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम हो जाती है और इससे लगभग 30 मिनट की बचत होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User