Bihar firing case: बिहार फायरिंग केस में फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली 

ल प्रयोग और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई गई है और पुलिस की ओर से केस डायरी कोर्ट में सबमिट कर दी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इंटिरिम प्रोटेक्शन को अगली तारीख तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। ...See more

Jun 20, 2026 - 15:08
0 4
Bihar firing case: बिहार फायरिंग केस में फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली 

- बल प्रयोग और दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक.

पटना: बिहार फायरिंग केस में  फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है और अगली तारीख तक उन्हें अंतरिम प्रोटेक्शन मिलेगा। बल प्रयोग और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई गई है और पुलिस की ओर से केस डायरी कोर्ट में सबमिट कर दी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इंटिरिम प्रोटेक्शन को अगली तारीख तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। यानी अगली तारीख तक फैजल खान उर्फ खान सर को अंतरिम प्रोटेक्शन मिलेगा।

क्या है पूरा विवाद?: पटना में 2 जून की रात फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामा हुआ था। तब खान सर ने ये बयान दिया था कि उनके कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई और विरोधी कोचिंग माफिया या असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। हालांकि जब इस बात पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपना बयान बदल लिया।

इस घटना के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को भी गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ हुई थी। इसके बाद खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी। इस मामले ने तब और आग पकड़ ली, जब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई। खान सर के साथ विवाद मामले में प्रिंस पर भी FIR कराई गई थी, ये भी जानकारी सामने आई थी।

प्रिंस की मौत पर सामने आया था खान सर का बयान: प्रिंस की मौत पर खान सर का बयान सामने आया था। खान सर ने कहा था कि ये किसी की साजिश हो सकती है। आखिर में उनके साथ मौजूद 5 लोग कौन थे? खान सर ने प्रिंस की मौत पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि के नाम से वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनसे जो भी मदद होगी और जैसा कहा जाएगा, वह करने के लिए तैयार हैं। खान सर ने ये भी कहा कि ये गार्ड के बीच का मामला था लेकिन बात कहां से कहां तक चली गई।

बता दें कि खान सर बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक हैं, जो ऑनलाइन लाखों बच्चों को पढ़ाते हैं। खान सर अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। उनकी ख्याति बॉलीवुड से लेकर सियासी गलियारों तक में है। वह गरीब बच्चों को शिक्षा देते हैं और उन्हें पढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User