सोने-चांदी के गिरे दाम, जानिए-कितना हुआ Gold-Silver

Gold-Silver Rates: सोने और चांदी के दाम में जबरदस्‍त गिरावट देखने को मिल रही है, अमेरिका-ईरान युद्ध और फिर शांति समझौते के बीच Gold और Silver की कीमतों में खूब उथल-पुथल देखने को मिला है... Read more

Jun 20, 2026 - 15:24
Updated: 2 months ago
0 5
सोने-चांदी के गिरे दाम, जानिए-कितना हुआ Gold-Silver
Gold-Silver Prices

- चांदी 33,000 रुपये सस्‍ती हो गई, सोना कितना लुढ़का? 15 दिन के चार्ट में सबकुछ साफ. 

Gold-Silver Prices: सोने और चांदी के दाम में जबरदस्‍त गिरावट देखने को मिल रही है, अमेरिका-ईरान युद्ध और फिर शांति समझौते के बीच Gold और Silver की कीमतों में खूब उथल-पुथल देखने को मिला है. जनवरी 2026 के अंत में कमोडिटी मार्केट में Gold 1.91 लाख रुपये के भाव पर पहुंच गया था, तो वहीं Silver ने गजब की तेजी दिखाई और 4.28 लाख रुपये के भाव पर पहुंच गई थी. मौजूदा भाव देखें तो सोना 1.47 लाख रुपये, जबक‍ि चांदी 2.32 लाख रुपये के करीब पहुंच चुका है. ऑल टाइम हाई छोड़ भी दें और केवल इसी महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने-चांदी के भाव काफी नीचे आ चुके हैं. इस महीने सोना और चांदी के बाजार भाव करीब 45,000 रुपये तक कम हो चुके हैं. MCX पर भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है.

Gold की बात -

जून 2026 में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ कुल मिलाकर नरमी दिखी. 1 जून को Gold 999 यानी 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,536 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 5 जून तक 1,54,238 रुपये तक फिसला. 

   -  इसके बाद 8 और 9 जून को इसमें फिर से हल्की रिकवरी दिखी और कीमतें 1,51,489 से 1,52,519 रुपये के बीच रहीं, लेकिन 10 और 11 जून को तेज गिरावट आई. 
    - महीने के दूसरे हिस्से में 15 से 19 जून के बीच सोना लगातार कमजोर हुआ और 19 जून को यह 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. 
   -  महीने की शुरुआत से 19 जून तक सोने में लगभग 10,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दिखी. ये ट्रेंड बताता है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की जोखिम-भावना का असर सोने पर साफ दिख रहा है.

Silver की भी चाल समझिए -

चांदी में भी जून 2026 के दौरान कमजोरी का रुझान देखने को मिला, लेकिन गिरावट सोने की तुलना में और तेज रही. 1 जून को चांदी का क्‍लोजिंग रेट 2,63,250 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 5 जून तक 2,56,908 रुपये पर आ गया. 

    - 8 और 9 जून को इसमें कुछ सुधार हुआ और कीमत 2,44,300 से 2,45,938 रुपये के बीच पहुंची, लेकिन इसके बाद 10 और 11 जून को चांदी फिर नीचे आई.
    - महीने के दूसरे हिस्से में 15 से 19 जून के बीच इसमें लगातार दबाव बना रहा और 19 जून को चांदी का भाव 2,31,973 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. 
    - यानी 1 जून से 19 जून तक चांदी में करीब 31,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई. औद्योगिक मांग, वैश्विक बाजार और निवेश मांग की कमजोरी ने चांदी पर ज्यादा दबाव बनाया है.

एक हफ्ते में 13,400 रुपये सस्‍ते हुए सोना-चांदी 

अब हफ्ते भर का रिपोर्ट कार्ड देख लेते हैं. सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे Gold-Silver क्रमशः 2,800 रुपये और 10,600 रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं. IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,830 रुपये कम होकर 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,47,800 रुपये पर था. 

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,35,385 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सोने में सबसे न्यूनतम दाम 19 जून को शाम के सत्र में 1,44,361 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया. वहीं, उच्चतम दाम 16 जून को सुबह के सत्र में 1,50,663 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया.

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 10,609 रुपये कम होकर 2,31,973 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,42,582 रुपये प्रति किलो था. इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 15 जून को शाम के सत्र में 2,51,488 रुपये प्रति किलो देखा गया. वहीं, न्यूनतम दाम 19 जून को सुबह के सत्र में 2,30,982 रुपये प्रति किलो देखा गया.  

चढ़ाव के बाद लगातार दूसरे दिन गिरावट 

Gold-Silver की कीमत में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.32 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,123 रुपये कम होकर 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,48,093 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

22 कैरेट सोने का दाम 1,35,653 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,11,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है.चांदी का दाम 8,218 रुपये कम होकर 2,31,93 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,40,191 रुपये प्रति किलो था.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की वायदा कीमत महज पांच कारोबारी दिनों में ही 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा फिसली है. तो सोने का भाव भी टूटकर 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. कॉमेक्स पर सोना 1.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,174.47 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.91 डॉलर प्रति औंस पर थी.

एक्‍सपर्ट्स का क्‍या कहना है? 

LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ओर से 2026 में ब्याज दरें एक बार बढ़ाने के संकेत के बाद सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है. इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और सोने जैसी बिना रिटर्न वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया. फेड के सख्त रुख के कारण बुलियन बाजारों में बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग देखी गई.

उन्होंने आगे कहा कि फेड की पॉलिसी के ऐलान के बाद पिछले कुछ सेशन में कॉमेक्स गोल्ड की कीमत लगभग 4375 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 4150 डॉलर प्रति औंस हो गई है, जबकि एमसीएक्स गोल्ड का दाम लगभग 1,54,000 रुपये से घटकर 1,47,200 रुपये पर आ गया. डॉलर के मजबूत होने की संभावना और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों का असर मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User