Asian Games के नॉकआउट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधी एंट्री

Jul 24, 2026 - 17:51
0 3
Asian Games के नॉकआउट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधी एंट्री

Sports News Update: पुरुष प्रतियोगिता में 10 और महिला प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, महिलाओं का टूर्नामेंट सीधे क्वार्टरफ़ाइनल से शुरू होगा. भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका की पुरुष टीमों ने सितंबर में होने वाले Asian Games 2026 के नॉकआउट चरण में सीधे जगह बना ली है। वहीं अफ़ग़ानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान पहले दौर में खेलेंगे, जहां से चार टीमें क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचकर शीर्ष चार टीमों से भिड़ेंगी।

गुरुवार को Asian Games की पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा कर दी गई। पुरुष वर्ग में 10 टीमें ख़िताब के लिए मुक़ाबला करेंगी, जबकि महिला वर्ग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

महिला प्रतियोगिता की शुरुआत सीधे क्वार्टरफ़ाइनल से होगी। इसमें भारत का सामना जापान से, बांग्लादेश का चीन से, श्रीलंका का मलेशिया से और पाकिस्तान का थाईलैंड से मुक़ाबला होगा। महिला प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक खेली जाएगी।

पुरुष प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलेगी। पहले दौर में ग्रुप ए में अफ़ग़ानिस्तान, जापान और नेपाल होंगे, जबकि ग्रुप बी में हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जहां उनका सामना सीधे क्वालिफ़ाई करने वाली चार टीमों से होगा।

सभी मुकाबले जापान के नागोया में T20 फ़ॉर्मेट में खेले जाएंगे।

2023 के Asian Games में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष वर्ग का फ़ाइनल अफ़ग़ानिस्तान की पारी के 18.2 ओवर के बाद बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस समय भारत उच्च वरीयता प्राप्त टीम था, इसलिए उसे स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया था।

महिला वर्ग में भारत ने फ़ाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User