मेरठ में सेटबैक की जगह पर किया गया निर्माण न तोड़ा तो होगी कार्रवाई
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में नौ दिसंबर को होनी है। जिन संपत्तियों में सेटबैक पर हुआ निर्माण नहीं हटाया गया है, आवास एवं विकास परिषद ने उनकी सूची सुप्रीम कोर्ट को दी थी। उनमें से अधिकतर ने अभी तक सेटबैक पर हुआ निर्माण नहीं हटाया है।
दीपावली का पर्व अब बीत चुका है। परिषद अवमानना की कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी संपत्तियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। पूर्व में सील किए 44 में से केवल 20 ने सेटबैक पूरी तरह छोड़ा है। शेष 24 कार्रवाई के दायरे में आ रहे हैं। इसके साथ 138 में भी सेटबैक हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इन निर्माणों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)