तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी; उर्दू दैनिक में 60 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का खुलासा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक और उनके प्रचारित उर्दू दैनिक 'अखबार-ए-मशरिक' (Akhbar-E-Mashriq) से जुड़ी कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता, दिल्ली और रांची स्थित करीब सात ठिकानों पर 24 घंटे से अधिक समय तक चली सघन छापेमारी के बाद जांच एजेंसी ने लगभग 60 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है। जानिए टीएमसी सांसद नदीमुल हक पर ईडी की छापेमारी, 60 करोड़ की गड़बड़ी और इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 08, 2026 - 12:56
0 1
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी; उर्दू दैनिक में 60 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का खुलासा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के मीडिया संगठन पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सोमवार को शुरू किया गया तलाशी अभियान मंगलवार को समाप्त हुआ। इस दौरान कई प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं भी प्रकाश में आईं।  

सूत्रों का कहना है कि अखबार-ए-मशरिक से जुड़े खातों में 60 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई हैं। यह उर्दू का अखबार है। इसके अलावा, अखबार से जुड़े खातों में कई अन्य वित्तीय अनियमितता भी सामने आई हैं।

ईडी के मुताबिक, हवाला से जुड़े संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए। यह तलाशी अभियान उस शिकायत के बाद शुरू किया गई, जिसमें यह कहा गया था कि तृणमूल पार्टी से जुड़ा फंड इस मीडिया संगठन को पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने अखबार-ए-मशरिक के दफ्तर में तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज भी खंगाले। नदीमुल हक से भी इस बारे में पूछताछ की गई। इस अखबार का दफ्तर सेंट्रल कोलकाता के पार्क सर्कल एरिया में स्थित है।

ईडी के मुताबिक, लेनदेन से जुड़े कागजी और डिजिटल दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। हालांकि, जांचकर्ताओं ने इस बात का दावा किया कि अब तक 60 करोड़ के लेनदेन से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। नदीमुल हक से जब इस बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाए।

वहीं, ईडी ने दावा किया कि लेनदेन संदिग्ध थे, इसलिए अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह लेनदेन हवाला के जरिए किए गए थे या नहीं?

बता दें कि ईडी अधिकारियों ने डिजिटल और कागजी दस्तावेज दोनों ही जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब 60 करोड़ के लेनदेन के अलावा दूसरी वित्तीय अनियमितता के बारे में भी जांच की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने सेंट्रल कोलकाता स्थित पार्क सर्किल के पास स्थित अखबार ए मशरिक के दफ्तर के अलावा दिल्ली के छह इलाकों में भी छापेमारी की। इसके अलावा, दिल्ली, रांची और कोलकाता में भी ईडी ने छापेमारी की।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को सात जगहों पर छापेमारी की। इसमें दक्षिण कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद का निवास भी शामिल है। वहीं, कथित तौर पर प्रवर्तन निदेशालय हक के दामाद के निवास पर भी पहुंचे।

वहीं, कोलकाता के अखबार-ए मशरिक के कई जगहों पर कई संस्करण भी प्रकाशित होते हैं, जिसमें दिल्ली, रांची, आसनसोल, सिलीगुड़ी, भोपाल, लखनऊ और श्रीनगर शामिल है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User