कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- कथा रोकने वालों की ठठरी बंध गई

Nov 21, 2026 - 11:24
Updated: 11 hours ago
0 45
कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- कथा रोकने वालों की ठठरी बंध गई

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

प्रतापगढ़। कुंडा जिले में धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू बनने का नाटक करते हैं। कुछ लोग जातियों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कुंडा में राम कथा के आखिरी दिन शुक्रवार को धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कथा रोकने वालों की ठठरी बंध गई। दो दिन पहले गोपाष्टमी थी। जो कृष्ण भक्त बने थे, गोपाष्टमी में गौ पूजन नहीं किया। कुछ लोग हिंदुओं को आपस में लड़वाना चाहते हैं। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू एकता के लिए वे गोली खाने को तैयार हैं। 

वहीं राम कथा के आखिरी दिन कथा के आयोजक और कुंडा के विधायक राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों पर बड़ा हमला बोला। राजा भैया ने कहा कुछ लोग हिंदुओं में डिवाइड एंड रूल करना चाहते हैं। बाबा हिंदुओं को जोड़ते हैं। इसलिए उन पर हमले होते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते हिंदू एक हो। अंग्रेजों ने डिवाइड एंड रूल किया था। आज भी कुछ लोग डिवाइड एंड रूल कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की 

बाबा बागेश्वर ने कहा कि क्या राजा और क्या प्रजा, एक जगह बैठकर एक साथ... हम सभी हिंदू एक हैं। जात-पात की करो विदाई, हम सभी हिंदू भाई-भाई। पहले ही दिन वाल्मीकि समाज की आरती से ये संदेश आ गया। हर वर्ग के लोग, हर प्रकार के लोग इस कथा में, इस उत्सव में सम्मिलित हुए। राम कथा का ये आयोजन कुंडा, प्रतापगढ़ में बहुत ही भव्य तरीके से संपन्न हुआ। भगवान की ऐसी कृपा रही। सभी अतिथिगणों को बहुत-बहुत साधुवाद। कुंडा से जाते वक्त धीरेंद्र शास्त्री ने सबसे गंभीर और सबसे बड़ा मुद्दा उठाया। सनातनियों की एकता का। उन्होंने साफ कहा कि देश को बचाने के लिए अब सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सिर्फ एक मैसेज है हमारा, सीधा-साधा। देश को बचाने के लिए हम सनातनियों को एक होना पड़ेगा। सनातनी बचेगा तो देश बचेगा। सनातनी बचेगा तो धर्म बचा रहेगा। सनातनी बचेगा तो ही संविधान की रक्षा होगी। वरना विदेशी ताकतें देश को तोड़ने में, हिंदुओं को तोड़ने में, हिंदुओं को लड़ाने में, हिंदुओं को गिराने में लगी हुई हैं। हम सब सनातनियों का संकल्प है कि हम सब एक रहेंगे। 

धीरेंद्र शास्त्री को अपनी कार में बैठाकर हेलीपैड तक ले गए राजा भैया

आपको बता दें कि, प्रतापगढ़ के कुंडा जिले में पिछले चार दिनों से चल रही श्री राम कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस कथा में शामिल हुए। समापन के बाद का नजारा सबसे खास रहा। कुंडा के विधायक राजा भैया ने खुद कार चलाई और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को हेलीपैड तक छोड़ने गए। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर बाबा का स्वागत किया। हेलीपैड पर राजा भैया ने बाबा को भावुक विदाई दी। इस दौरान राजा भैया और बाबा के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User