मेरठ पहुंचे BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा में लिया हिस्सा
मेरठ: बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मेरठ पहुंचे। विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मेरठ में सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BJP के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें सेवा ज्योति यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सर्किट हाउस में होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)