बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग अपडेट: जन सूराज चीफ प्रशांत किशोर 7000+ वोटों से आगे

Aug 03, 2026 - 14:02
0 7
बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग अपडेट: जन सूराज चीफ प्रशांत किशोर 7000+ वोटों से आगे
बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग अपडेट

- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग अपडेट- 31 में से 13वें राउंड की गिनती के बाद जन सूराज चीफ प्रशांत किशोर ने 7,119 वोटों की बढ़त बना ली है।

बांकीपुर : बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। यहां जन सुराज के प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बीजेपी अपना पारंपरिक सीट पर पीछे होती दिख रही है। बांकीपुर में उपचुनाव के बाद अब मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआत रुझानों में इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे निकलते हुए दिख रहे हैं। बांकीपुर भारतीय राज्य बिहार की राजधानी पटना में एक रिहायशी इलाका है। 

हालांकि, यह सीट BJP की पारंपरिक सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार BJP, जन सुराज से काफी पीछे है। हालांकि, पहले इस सीट पर BJP, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अबतक की मतगणना में जन सुराज बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।

फिलहाल काउंटिंग को देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर से कड़ी टक्कर मिली है। हालांकि नतीजों से पहले प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं बीजेपी बांकीपुर में अपनी जीत पक्की मान रही है।

प्रशांत किशोर 7700+ वोटों से आगे: बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 14 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 28201 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 20420 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 7781 वोट से आगे चल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User