भाजपा के मिशन 2027 को लेकर मथुरा में बड़ी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम योगी पहुंचे
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर ब्रज क्षेत्र से तैयारी का आगाज़ कर दिया है। आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) चलने वाले भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज पहुंच गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी भी पहुंच गए हैं। इस चिंतन शिविर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी का चुनावी शंखनाद
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं तक का समागम चिंतन मंथन शिविर में हो रहा है। चिंतन शिविर में 500 से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी नए जोश व उमंग के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जमीन पर करेंगे और लोगों के बीच में जाकर प्रदेश-केंद्र सरकार की योजना का गुणगान सकारात्मक तरीके से करेंगे।
पार्टी और संगठन के कई नेता होंगे शामिल
जिले के फरह क्षेत्र के परखम गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुसंधान परिसर में चिंतन शिविर शुरू होने जा रहा है। जिसमें संगठन महामंत्री बीएल संतोष, संगठन मंत्री धर्मपाल सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री दो दिन मथुरा रहेंगे
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16-17 नवंबर को मथुरा जिले में रहेंगे। सरकारी कार्यक्रम आने के बाद प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)