UP vidhan sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, समाजवादी पार्टी विधायकों का प्रदर्शन 

Aug 03, 2026 - 13:07
0 7
UP vidhan sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, समाजवादी पार्टी विधायकों का प्रदर्शन 
UP vidhan sabha Monsoon Session:

Lucknow News: शोक प्रस्ताव ने बाद UP vidhan sabha कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, विधानसभा के बाहर Samajwadi Party के विधायकों ने राम मंदिर चंदा चोरी, नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। CM Yogi ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि सदन के समय का बेहतर उपयोग हो और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी आवाज पर सदन में चर्चा का अवसर प्राप्त हो इसके लिए मैंने कल सर्वदलीय बैठक में और पहले भी समय समय पर सभी सदस्यों से आग्रह किया है। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 9 वर्ष के अंदर 6 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से उभार कर मध्यम वर्ग में लाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाया है। उस परिवर्तन का केंद्र बिन्दु हमारी विधायिका है।

Uttar Pradesh Vidhansabha में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने  कहा कि सदन में चढ़ावा चोरी, बिजली, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी। प्रभु राम के चढ़ावे पर डाका डाला गया है, वो पहला मुद्दा है। उन्होंने कहा कि किसानों और कृषि से जुड़े विषयों को भी सदन में उठाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल बंद होने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। वहीं तीन दिनों का सत्र बुलाने पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने सरकार की आलोचना की।

Samajwadi Party के नेता ज़ाहिद बेग अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गबन और E20 पेट्रोल के मुद्दे के पोस्टर लेकर साइकिल पर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया है: 'हम राम को लाए। हम चंदे को खायेंगें।'  उन्होंने कहा कि E20 गाड़ियों के लिए नुकसानदायक है। 2020 में लागू की गई शिक्षा नीति को खत्म किया जाना चाहिए, और कानूनी मामलों के ज़रिए छात्रों को परेशान करना बंद होना चाहिए। "

विधानसभा परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "जब भी सदन आता है आप इनकी नौटंकी का दर्शन करते हैं। उत्तर प्रदेश के विकास से इनका कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश की जनता की समस्याओं से इनका कोई लेना देना नहीं है। सरकार बार-बार कह रही है कि सदन में सरकार से सवाल पूछिए, सरकार आपके एक-एक सवाल का जवाब देना चाहती है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User