मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: सपा चीफ अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- पीडीए अब सहेगा नहीं

- मेरठ में हुई ललिता गौतम की हत्या के मामले में अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की.

Jul 11, 2026 - 16:30
0 7
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: सपा चीफ अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- पीडीए अब सहेगा नहीं
मेरठ में हुई ललिता गौतम की हत्या के मामले में अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: सपा चीफ अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- पीडीए अब सहेगा नहीं

मेरठ: ललिता गौतम की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने मेरठ में हुई दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी करे और मृतक बेटी को न्याय मिले.

वहीं, सपा चीफ अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा- जब वो ख़ुद ही बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है!‘मेरठ की बेटी’ के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद जिस तरह नामज़द आरोपियों पर कमज़ोर धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया गया है और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुक़दमा लगाया गया है, वो नाइंसाफ़ी की पराकाष्ठा है। इससे भी अधिक गंभीर बात ये है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उनके ही उच्चाधिकारी अन्याय और अपने अहंकार के अनवरत झापड़ आम जनता के गाल पर मार रहे हैं, पूरी दुनिया में फैल चुका जिसका वीडियो उत्तर प्रदेश की पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे वो पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं जो अपनी कर्तव्यपरायणता और आम जनता के प्रति संवेदनशील हैं और सदैव मानवीय दृष्टिकोण से अपना काम करते हैं। 

पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा!

अखिलेश यादव ने आगे लिखा- सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त माँ से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उँगलियाँ मानती हैं। अब जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है।

---

यह खबर भी पढ़िए:  मेरठ ललिता मर्डर केस में सियायत: चंद्रशेखर और मायावती आमने-सामने...

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User