महाराष्ट्र के सोलापुर में हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा गिरने से 4 मजदूरों की मौत
पंढरपुर तालुका के आंबे गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, एनडीआरएफ ने चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की; जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित करने और कुओं का सर्वे कराने की बात कही।
- हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल.
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
महाराष्ट्र। सोलापुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पंढरपुर तालुका के आंबे गांव में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक पत्थरों का मलबा गिर गया। इसकी चपेट में आने से खुदाई का काम कर रहे चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ ने भी चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की बात कही है। साथ ही जिले में अनुमति प्राप्त और बिना अनुमति के खोदे जा रहे कुओं का सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जिलाधिकारी ने क्या बताया?
सोलापुर में हुए इस हादसे को लेकर डीएम एस. कार्तिकेयन ने बताया कि कुएं से निकाले गए पत्थरों की जांच कर ब्लास्टिंग में इस्तेमाल किए गए केमिकल का भी पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही सोलापुर जिले में अनुमति प्राप्त और बिना अनुमति के खोदे जा रहे कुओं का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी 12 घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। एनडीआरएफ ने बताया कि घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई है।
ठाणे में छठ के दौरान युवक की मौत
वही दूसरी ओर महाराष्ट्र के ठाणे में भी एक हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान झील में उतरे 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुलाब विश्वकर्मा के रूप में हुई है। ये घटना कालवा रेलवे स्टेशन के पास मफतलाल कंपाउंड परिसर में स्थित झील में हुआ। प्रदीप छठ पूजा के अनुष्ठान के लिए झील में उतरा था। इसी दौरान वह पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाया और डूब गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद सुबह 7:15 बजे उसका शव बरामद किया गया।
छत्रपति संभाजीनगर में भी हादसा
वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना सुबह करीब 11 बजे खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटे के पास हुआ था। कार सवार श्रद्धालु तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)