ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मेरठ कलेक्ट्रेट पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मेरठ। गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन में अवनीश पंवार, शाहरुख़, सार्थक शर्मा, अब्दुल सलाम, नूर मोहम्मद, असग़र अली, खान मोहम्मद, तरुण सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)