रेलवे स्टेशन पर महिला को बेरहमी से पीटा, बालों से घसीटा — वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
हैदराबाद। हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का खून खौल उठा। वीडियो में एक वर्दीधारी जवान एक महिला को डंडे से पीटते और फिर उसके बालों को पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहा है। यह पूरा मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया।
वीडियो मेंक्या दिखा?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जवान महिला पर डंडे से वार कर रहा है। इतना ही नहीं, वह उसे बालों से पकड़कर घसीटता भी नजर आता है। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति जवान से बार-बार गुजारिश करता दिखता है कि वह महिला को छोड़ दे, लेकिन उसकी बात अनसुनी कर दी जाती है।
स्थानीय क्या कहना है?
लोगों काकुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले महिला का व्यवहार ठीक नहीं था और वह गाली-गलौज कर रही थी। लेकिन इसके बावजूद जिस तरह से जवान ने महिला के साथ बर्ताव किया, उस पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि चाहे महिला की गलती हो, इस तरह सरेआम पीटना और घसीटना किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
RPF ने की पहचान
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बताया कि मामले की जांच की जा चुकी है और जवान की पहचान कर ली गई है। RPF के अनुसार, वीडियो में दिखने वाला शख्स तेलंगाना पुलिस का होमगार्ड है, जिसे हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था।
RPF ने बताया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए इस होमगार्ड को वापस तेलंगाना पुलिस विभाग भेज दिया गया है।
साउथ सेंट्रल रेलवे का बयान
मामले पर साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने भी शनिवार को अपना बयान जारी किया। SCR के मुताबिक, घटना की पूरी जांच की गई है और पता चला है कि आरोपी शख्स तेलंगाना पुलिस का होमगार्ड है, जो रेलवे स्टेशन पर तैनात था।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आगे की कार्रवाई के लिए उसे वापस तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार और उनकी जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)