AI की एक गलती और टल गया अमेरिका-चीन के बीच बड़ा टकराव! गलत खुफिया रिपोर्ट पर हमले की तैयारी कर रही थी US आर्मी
आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI हर क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहा है और सेना भी इससे अछूती नहीं है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक मामले ने यह साबित कर दिया कि AI की एक छोटी सी चूक कितनी बड़ी तबाही मचा सकती थी। दरअसल, AI की गलती की वजह से अमेरिका और चीन के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे।
यह पूरा मामला ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान का है, जब एक खुफिया रिपोर्ट बड़ी तेजी से अधिकारियों के बीच फैल गई। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उस दौरान मध्य पूर्व क्षेत्र में मौजूद एक चीनी जहाज पर परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ा सामान लदा होने की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि यह जानकारी सिरे से गलत थी।
सेना ने बना ली थी हमले की पूरी तैयारी
इस रिपोर्ट के आधार पर अमेरिकी सेना ने उस चीनी जहाज को रोकने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। हथियारबंद सैनिक जहाज पर चढ़ने के लिए तैयार खड़े थे, और अमेरिकी सेना का एक विमान भी उड़ान भर चुका था। यानी हालात किसी भी वक्त बिगड़ सकते थे।
कैसे तैयार हुई थी यह गलत रिपोर्ट?
गनीमत रही कि कार्रवाई करने से ठीक पहले अमेरिकी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट की बारीकी से जांच-पड़ताल करने का फैसला लिया। जांच में सामने आया कि यह रिपोर्ट स्पेशल ऑपरेशन्स कमांड के एक विश्लेषक ने AI टूल की मदद से तैयार की थी।
AI ने कर दी थी सामान की गलत पहचान
असल गड़बड़ी यहीं हुई AI ने जहाज पर लदे सामान की पहचान करने में चूक कर दी और उसे गलत तरीके से परमाणु कार्यक्रम से जोड़ दिया। जैसे ही यह गलती पकड़ में आई, प्रस्तावित कार्रवाई को तुरंत रोक दिया गया। हालांकि, जहाज पर असल में क्या सामान मौजूद था, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।
बाद की जांच में साफ हो गया कि पूरी रिपोर्ट ही गलत थी। जानकारों का मानना है कि अगर उस वक्त अमेरिका ने बिना जांचे-परखे चीनी जहाज पर कार्रवाई कर दी होती, तो यह छोटी सी गलतफहमी दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव में बदल सकती थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)