मेरठ में एयर शो के चलते 19 और 20 सितंबर को रूट डायवर्जन: सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक दिल्ली रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sep 19, 2026 - 10:39
Updated: 12 days ago
0 5
मेरठ में एयर शो के चलते 19 और 20 सितंबर को रूट डायवर्जन: सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक दिल्ली रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

मेरठ: न्यू टाउनशिप मोहिउद्दीनपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एयर शो करेगी। इसके चलते 19 और 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिल्ली रोड समेत आसपास के मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एयर शो स्थल से लेकर प्रमुख मार्गों तक ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एयर शो देखने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट बनाए गए हैं। भारी वाहनों को अलग-अलग स्थानों से डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

इन रास्तों से जाएंगे वाहन

हरिद्वार-मुजफ्फरनगर से आने वाले भारी वाहन: एनएच-58 से इंटरचेंज के ऊपर से काशी टोल होते हुए मोदीनगर-गाजियाबाद की ओर जा सकेंगे।

गाजियाबाद से मेरठ आने वाले भारी वाहन: गाजियाबाद की ओर से किसी भी भारी वाहन को मेरठ आने की अनुमति नहीं होगी।

राज चौपला से डायवर्जन: गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को राज चौपला (मोदीनगर) से भोजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते गंतव्य तक भेजा जाएगा।

काशी टोल पर रोक: काशी टोल से किसी भी भारी वाहन को मोदीनगर और गाजियाबाद की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन: हापुड़ से मेरठ की ओर आने वाले भारी वाहनों को टियाला अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।

सिवालखास-गेझा रोड: इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

टीपीनगर गेट से आने वाले भारी वाहन: दिल्ली रोड की ओर आने वाले भारी वाहनों को दैनिक जागरण तिराहे से बिजली बंबा बाईपास की ओर भेजा जाएगा।

एसपी ट्रैफिक ने की अपील

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से 19 और 20 सितंबर को डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User