जल्द शुरू होने वाला है मेरठ में 9 हॉक विमान का एयर शो
जल्द शुरू होने वाला है मेरठ में 9 हॉक विमान का एयर शो
- 200 फीट की ऊंचाई पर बनाएंगे सूर्य किरण।
मेरठ: आसमान में आज पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) हवाई करतब दिखाएगी। 19 और 20 सितंबर को होने वाला एयर शो शनिवार सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू होगा। विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और करीब 2 घंटे प्रदर्शन के बाद वापस लौट जाएंगे।
शो में मेरठ के दो स्क्वाड्रन लीडर भी विमान उड़ाएंगे। प्रशासन ने 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों, NCC और NSS कैडेट्स के लिए व्यवस्था की है। करीब 1.5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल मेरठ साउथ RRTS स्टेशन से 2.5 किमी और मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से 1.8 किमी दूर है।
हॉक एमके-132 से दिखेंगे एरोबेटिक करतब
सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम हॉक एमके-132 एडवांस्ड जेट ट्रेनर विमान से प्रदर्शन करती है। भारतीय वायुसेना में इस विमान का इस्तेमाल पायलटों की ट्रेनिंग और एयरोबेटिक्स के लिए किया जाता है। तेज गति, बेहतर कंट्रोल और चपलता के कारण यह विमान हवाई करतब के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया- 10 मई को शौर्य कौशिक ने मेरठ में एयर शो कराने का सुझाव दिया था। इसके बाद 13 मई को प्रस्ताव भेजा गया। 8 सितंबर को रक्षा मंत्रालय और वायुसेना के प्रशिक्षण निदेशालय से अनुमति मिली। अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कम समय में एयर शो की तैयारियां शुरू कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)