दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका; वनडे विश्व कप 2027 में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफायर

दो बार की वनडे विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज को अब क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए मुख्य दौर में जगह बनाने की मशक्कत करनी होगी। आईसीसी वनडे रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने के कारण कैरेबियाई टीम सीधे कट-ऑफ में जगह बनाने से चूक गई है।

Aug 11, 2026 - 12:22
0 1
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका; वनडे विश्व कप 2027 में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफायर

नई दिल्ली। ODI World Cup के शुरुआती दो संस्करणों की विजेता रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ODI World Cup में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा। 

वेस्टइंडीज भारत में हुए ODI World Cup 2023 का हिस्सा नहीं थी। टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यह पहला मौका था, जब वेस्टइंडीज ODI World Cup इतिहास का हिस्सा नहीं बनी थी और इसी वजह से टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। 

30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग की शीर्ष 8 टीमें (मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर) विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। अब तक ODI World Cup के लिए जगह बना चुकी टीमों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। अफगानिस्तान ने भी आयरलैंड पर लगातार 2 वनडे मैचों में जीत हासिल कर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

वेस्टइंडीज को विश्व कप 2027 में जगह बनाने के लिए अगले साल फरवरी में होने वाले क्वालीफायर खेलना होगा और जीत दर्ज करनी होगी। क्वालीफायर के विजेता को 2027 विश्व कप के दूसरे राउंड में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमें सुपर सीरीज नाम का पहला राउंड खेलेंगी। उस ट्राई-सीरीज की टॉप टीम फिर दूसरे राउंड में जाएगी।  

क्वालीफायर में 30 सितंबर, 2026 तक वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे की दो, नॉन-होस्ट पूर्ण सदस्य (आयरलैंड और वेस्टइंडीज), क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की शीर्ष चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप चार टीमें शामिल हैं। इस प्लेऑफ में सीडब्ल्यूसी लीग 2 की सबसे नीचे की चार टीमों के साथ-साथ चैलेंज लीग की चार टीमें हिस्सा लेंगी। इन आठ टीमों के प्लेऑफ से टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आगे बढ़ेंगी। फॉर्मेट अभी तय नहीं किया गया है। चैलेंज लीग में 12 टीमें हैं, जिन्हें छह-छह के दो पूल में बांटा गया है। हर टीम साइकिल में तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी। हर पूल से टॉप दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में आगे बढ़ेंगी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User