Mitchell Marsh T20 Record: मिशेल मार्श ने रचा इतिहास; टिम डेविड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई
ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान और ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने टी20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। इंग्लैंड की प्रतिष्ठित 'द हंड्रेड' (The Hundred) लीग में सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) की ओर से खेलते हुए मार्श एक कैलेंडर वर्ष में 1,500 टी20 रन बनाने वाले इतिहास के पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने टिम डेविड द्वारा वर्ष 2022 में बनाए गए 1,461 रनों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, मार्श 'द हंड्रेड' के एक सीजन में ऑल-टाइम हाईएस्ट रन-स्कोरर बनने के भी करीब हैं।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के T20 कप्तान मिशेल मार्श को इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। मार्श अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर कुछ ही ओवर में मैच अपनी टीम की तरफ मोड़ने में सक्षम हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का बल्ला साल 2026 में जमकर चल रहा है, और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से T20 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की तरफ से T20 में एक कैलेंडर ईयर में 1500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मार्श ने यह उपलब्धि द हंड्रेड में सोमवार को सनराइजर्स लीड्स की तरफ से खेलते हुए हासिल की। हेडिंग्ले के लीड्स में वेल्श फायर के साथ खेले गए मुकाबले में मार्श ने 34 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत इस साल उनके कुल T20 रनों की संख्या 1502 हो गई और ऐसा करने वाले वह पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक T20 रन बनाने टिम डेविड के रिकॉर्ड को मिशेल मार्श ने तोड़ा। डेविड ने 2022 में 73 T20 मुकाबलों में अलग-अलग सात टीमों के लिए खेलते हुए 1461 रन बनाए थे।
मार्श ऑस्ट्रेलिया T20 टीम के अलावा दुनिया भर की बड़ी T20 लीग में खेलते हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी वाली क्षमता ने उन्हें लीग और फ्रेंचाइजियों का पसंदीदा बल्लेबाज बनाया है।
साल 2026 में मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 T20 मैचों में 230 रन, आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 563 रन, बिग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 8 मैचों में 335 रन और द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में 7 मैचों में 374 रन बना चुके हैं।
मार्श के पास द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के 2024 में बनाए जेम्स विंस के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। विंस ने सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए उस सीजन 424 रन बनाए थे। अगर मार्श 51 रन और बना लेते हैं, तो द हंड्रेड के किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)