ODI World Cup 2027 Qualified Teams: वनडे विश्व कप 2027 के लिए अफगानिस्तान ने किया क्वालीफाई; मुख्य टूर्नामेंट की 10 टीमें हुईं तय
आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC Men's ODI World Cup 2027) की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही 14 टीमों वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सीधे प्रवेश पाने वाली 10 मुख्य टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि बाकी बची 4 सीटों के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे।
नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले ODI World Cup 2027 में जगह बना ली है। सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ जारी 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान ने विश्व कप 2027 में सीधी एंट्री ले ली है।
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराकर ODI World Cup 2027 में अपनी जगह बनाई। अफगानिस्तान ODI World Cup 2023 का हिस्सा थी। इस विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था और श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्न चैंपियन रह चुकी टीमों को मात दी थी। अफगानिस्तान उस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर भी जीत के बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के ऐतिहासिक दोहरे शतक ने टीम से जीत छीन ली थी। आगामी विश्व कप में एक बार फिर अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
ODI World Cup 2027 के लिए वेस्टइंडीज को क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा। टीम टूर्नामेंट में सीधे जगह बनाने में सफल नहीं रही। वेस्टइंडीज को अगले साल फरवरी में होने वाले क्वालीफायर खेलना होगा और जीत दर्ज करनी होगी। क्वालीफायर के विजेता को 2027 विश्व कप के दूसरे राउंड में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमें सुपर सीरीज नाम का पहला राउंड खेलेंगी।
यह लगातार दूसरा मौका है जब वेस्टइंडीज को विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग खेलना होगा। ODI World Cup 2023 में वेस्टइंडीज क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। यह पहला विश्व कप था जिसका हिस्सा वेस्टइंडीज नहीं थी।
अफगानिस्तान के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही ODI World Cup 2027 में 10 टीमें तय हो गई हैं। ये टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे हैं। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के नाते पहले ही इवेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)