नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सौरभ की मां ने कहा- मुस्कान को फांसी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, मेरठ कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

Oct 13, 2026 - 11:22
0 8
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सौरभ की मां ने कहा- मुस्कान को फांसी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, मेरठ कोर्ट कल सुनाएगी फैसला
  • नीले ड्रम हत्याकांड में कल फैसला,
  • सौरभ की मां ने पूजा-पाठ शुरू की,
  • सौरभ की मां ने कहा- मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी मिलेगी, तभी उसकी आत्मा को शांति मिलेगी।

नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर मेरठ। नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया हैं। सौरभ की मां ने कहा ''मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। न्याय की लड़ाई का अंत तभी होगा, जब मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाएगी। तभी सौरभ की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा- घर में विशेष पूजा-अर्चना चल रही है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दोनों को फांसी हो। सौरभ मर्डर केस में 14 अक्टूबर को मेरठ कोर्ट फैसला सुनाएगी। यह केस पूरे देश में 'नीले ड्रम' के नाम से मशहूर हुआ। सौरभ राजपूत की लाश उनके ही घर में नीले ड्रम में मिली थी, 30 सितंबर, 2026 को कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

15 महीने से कोर्ट के चक्कर काट रही: सौरभ की मां 

सौरभ राजपूत की मां रेणू देवी ने कहा- मैं पिछले 15 महीनों से कोर्ट के चक्कर काट रही हूं। हर तारीख पर कोर्ट में खुद मौजूद रही। पूरी प्रक्रिया को अपने सामने इस उम्मीद के साथ देखा कि बेटे सौरभ को न्याय मिलेगा। मुस्कान-साहिल दोनों को फांसी ही मिलनी चाहिए। उन दोनों ने जो क्राइम किया है, वो बदतर है। इसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया। इसी मामले को देखकर और लड़कियों का हौसला बढ़ गया। वो भी नए-नए तरीकों से अपने पतियों को मार रही हैं। ऐसे में कोर्ट को एक नजीर पेश करते हुए मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देना चाहिए।

न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे: सौरभ की मां 

सौरभ राजपूत की मां रेणू देवी ने कहा हमें पूरी उम्मीद है कि कानून हमारा साथ देगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर मुस्कान-साहिल को फांसी नहीं हुई, तो हम अगली अदालतों में जाएंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे, न्याय के लिए आगे दरवाजा खटखटाएंगे। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट जाकर वहां अपनी लड़ाई लड़ेंगे। मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाए, हम बार-बार अदालत से यही दरख्वास्त करेंगे।

मुस्कान की बेटी को नहीं रखेंगे: बोले- सौरभ के बड़े भाई

सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा- मुस्कान की बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के पास ही रहती है। वो लोग हमें पीहू से मिलने भी नहीं देते। दूसरी बच्ची, जिसे मुस्कान ने जेल में जन्म दिया है। वह सौरभ नहीं, साहिल की बेटी है। जब वो सौरभ की बेटी नहीं है, तो हम उसे क्यों अपने पास रखेंगे? बच्ची का चाहे जो हो, हमें उससे मतलब नहीं है। मुस्कान को फांसी हुई, तो उसकी बेटी चाहे जहां रहे, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।

मुस्कान ने जो किया, उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए: मुस्कान के पिता

मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा- हम ऑनकैमरा कुछ भी बोलना नहीं चाहते। हमें मुस्कान से कोई मतलब नहीं। वो हमारे लिए उसी दिन मर गई थी, जब उसने सौरभ की हत्या की थी। हम किसी तरह अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हैं। हम आज तक मुस्कान से मिलने नहीं गए, न ही हम अब उससे मिलने कभी जेल जाएंगे। न बाहर मिलेंगे। जेल में उसके साथ जो बच्ची है, उससे भी हमें कोई मतलब नहीं। वो साहिल की बेटी है। मुस्कान उसका चाहे जो करे, हमें मतलब नहीं है। बड़ी बेटी पीहू हमारे पास ही रहेगी, क्योंकि वो सौरभ की बेटी है। वो जन्म से हमारे साथ रही है। उसे हम हमेशा अपने साथ रखेंगे। लेकिन, मुस्कान के लिए हम कभी अदालत में पैरवी नहीं करेंगे।

अब पूरा मामला लिंक पर क्लिक कर समझिए- 

मुस्कान ने कैसे सौरभ की हत्या की, पढ़िए-

- लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च, 2025 को हत्या कर दी थी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया था। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा।

- मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई।

- 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्‌ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User