फिल्म अल्फा अपडेट: आलिया भट्ट की फिल्म से उदय चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता-निर्माता उदय चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। हालांकि इस बार वह कैमरे के सामने नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदय चोपड़ा ने फिल्म के लेखन और कहानी विकास (स्टोरी डेवलपमेंट) में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
‘अल्फा’ से जुड़ा उदय चोपड़ा का नाम
सूत्रों के अनुसार, उदय चोपड़ा ने फिल्म की स्क्रिप्ट और स्पाई यूनिवर्स की कहानी को आकार देने में रचनात्मक सहयोग दिया है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की दुनिया को और विस्तार देने के लिए उनके सुझावों को काफी अहम माना जा रहा है।
लंबे समय बाद बॉलीवुड प्रोजेक्ट में वापसी
उदय चोपड़ा पिछले कई वर्षों से एक्टिंग और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से दूर थे। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर ‘धूम 3’ में देखा गया था। अब ‘अल्फा’ के जरिए उनकी वापसी की खबर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म
‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित स्पाई फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शारवरी सुपर एजेंट्स की भूमिका निभा रही हैं, जबकि बॉबी देओल मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे।
हाल ही में रिलीज हुआ टीजर
फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला। वहीं बॉबी देओल के खतरनाक किरदार ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
कब रिलीज होगी अल्फा ?
निर्देशक शिव रावेल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा ’ 03 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)