IMEC को ट्रंप का खुला समर्थन बोले, ईरानी चौकियों से दूर हो मिडिल ईस्ट का एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC को लेकर अपनी सरकार का पुरजोर समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के कई देशों में हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए अब जरूरी हो गया है कि क्षेत्र का एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर ईरानी चौकियों से दूर शिफ्ट किया जाए।
ट्रंप ने यह बयान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के इतर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) और अरब देशों के नेताओं के साथ हुई एक बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में कॉमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को शिफ्ट करना अब कितना जरूरी हो गया है। ट्रंप के मुताबिक यह क्षेत्र अब उन पुरानी और लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच चुका है, जिन्होंने दशकों तक इसे जकड़े रखा था।
क्या है IMEC
गौरतलब है कि भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को साल 2023 में लॉन्च किया गया था। इसमें दो हिस्से शामिल हैं एक ईस्टर्न कॉरिडोर, जो भारत को गल्फ क्षेत्र से जोड़ता है, और एक नॉर्दर्न कॉरिडोर, जो गल्फ क्षेत्र को यूरोप से जोड़ता है। इस पूरे प्रोजेक्ट में रेलवे और शिप-रेल ट्रांजिट नेटवर्क के साथ-साथ सड़क परिवहन के रास्ते भी शामिल किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)