दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी, सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज

Jul 25, 2026 - 12:08
0 7
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी, सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज

नई दिल्ली: Jantar Mantar पर सीजेपी का प्रदर्शन अभी भी जारी है। Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने के बाद भी सीजेपी Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ Central government और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज होनी है।

NEET paper लीक और छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसक झड़प पर सरकार और सीजेपी नेताओं के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत होनी है। आज दोपहर साढ़े 3 बजे एक बार फिर सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सीजेपी की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच बैठक होगी। इस बैठक में सरकार सीजेपी की मांगों पर जवाब देगी। हालांकि, बैठक से पहले आज वीकेंड को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह तैयार है। पुलिस ने Jantar Mantar के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। ये Jantar Mantar की सबसे लेटेस्ट तस्वीर है। देर रात ही जंतर मंतर पर कई अतिरिक्त बैरिकेड्स मंगाए गए थे, जिन्हें बाद में वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया। इसके अलावा बैरिकेड को लोहे की चेन बांध दिया गया है. ताकि, प्रदर्शनकारी इन्हें हटा या गिरा ना सकें।

जंतर-मंतर के आसपास वज्र वैन और दंगा-रोधी गाड़ियां पहले से तैनात हैं। हालांकि, सौरव दास के बयान से साफ है कि अब सीजेपी केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रुकना नहीं चाहती। वो दिल्ली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपने आंदोलन को और बड़ा करने की कोशिश में लगी है, लेकिन सरकार इसे बातचीत के जरिए सुलझाने में लगी है।

इस्तीफे पर जवाब मिलने की उम्मीद है: सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आज मुआवजे और कानूनी कार्रवाई के मुद्दों पर लिखित समझौता हो जाएगा। साथ ही, हमें इस आंदोलन की मुख्य मांग - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े - पर भी जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो विरोध प्रदर्शन और तेज हो जाएगा और हमें जल्द ही आंदोलन के लिए एक और देशव्यापी आह्वान करना होगा।"

2 हजार Criminals प्रदर्शन में शामिल हुए: दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार 130 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन में लगभग 65 छात्र घायल हुए। जंतर-मंतर और उसके आसपास औसतन 10,000 लोग मौजूद हैं, और वहां 3,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से, दिल्ली पुलिस Jantar Mantar आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। पुलिस ने अब तक ऐसे 2,000 से ज़्यादा लोगों की पहचान की है जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो जंतर-मंतर आए थे।

Abhijeet Dipke को हुआ टाइफाइड: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। अभिजीत दीपके ने कॉकरोचों से अपना प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User