CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, वीडियो जारी कर दी हेल्थ अपडेट..

Jul 25, 2026 - 11:12
Updated: 1 month ago
0 6
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, वीडियो जारी कर दी हेल्थ अपडेट..
CJP founder Abhijit Dipke contracts typhoid

नई दिल्ली: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, अभिजीत दीपके ने Jantar Mantar पर कॉकरोचों से अपना प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है।

Abhijeet Dipke ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बिना रुके जारी रहेंगे। X पर अपने वीडियो संदेश में, Abhijeet Dipke ने कहा कि उनकी बीमारी विरोध प्रदर्शनों को नहीं रोकेगी और उन्होंने चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वीडियो जारी की दी हेल्थ अपडेट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर जारी वीडियो में दीपके ने कहा, "जैसे कि आप सभी को पता था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। अब मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और मुझे टाइफाइड हुआ है। मेरा इलाज चल रहा है। मैं सभी कॉकरोचों को धन्यवाद करना चाहता हूं जो देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे पता है कि अगर हम ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा।" 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े CJP नेता

इससे पहले शुक्रवार को अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk के 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले के बाद कहा कि पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक Union Education Minister Dharmendra Pradhan अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। पत्रकारों से बात करते हुए, Abhijeet Dipke ने वांगचुक की सेहत को लेकर राहत जताई, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन के मुख्य मुद्दे पर टिके रहे। दीपके ने कहा, "हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत खुशी और राहत है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, क्योंकि उन्हें 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। उनकी जान इस देश के लिए बहुत कीमती है।"

वांगचुक ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

दूसरी ओर  Sonam Wangchuk ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर आलोचना की गई, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में, Sonam Wangchuk ने यह भी सवाल किया कि ये सब करने के बाद क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा... कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने तोड़ा तो किसके हाथों तोड़ा उसके हाथों क्यों तोड़ा, इसके हाथों क्यों नहीं तोड़ा। क्या डील हुआ, क्या सौदा हुआ, ये सब मुझे जवाब देना होगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User