'उनके पास कोई जायज मुद्दा नहीं है', सीजेपी प्रोटेस्ट पर शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रिया 

Oct 10, 2026 - 15:17
0 2
'उनके पास कोई जायज मुद्दा नहीं है', सीजेपी प्रोटेस्ट पर शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रिया 
They have no legitimate issue

मुंबई । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रोटेस्ट को लेकर शिवसेना नेता शाइना एनसी और मनीषा कायंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

सीजेपी प्रोटेस्ट पर शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रिया 

आईएएनएस से बातचीत करते हुए शाइना एनसी ने कहा, "सरकार का रुख साफ है, लोग विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए इजाजत लेनी होगी। अगर लोग बिना इजाजत के विरोध-प्रदर्शन करके दूसरों को परेशानी में डालते हैं, तो पुलिस के पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अधिकार है।

 हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी दंगे भड़काने का अधिकार नहीं है। सीजेपी, जो अपनी मौजूदगी का एहसास कराने की कोशिश कर रही है, उसे यह समझना चाहिए कि लोगों ने उसे 'कांग्रेस जनता पार्टी' के तौर पर पहचाना है और उनका मानना ​​है कि उसके पास कोई जायज मुद्दा नहीं है।

"शाइना एनसी ने कहा, "महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्य का रास्ता कानून तोड़ने का नहीं है। कानून मानना नैतिक जिम्मेदारी है। सीईसी को हटाने की जिन लोगों की राजनीतिक धारणा है, उनको ये समझना चाहिए कि बापू का अपमान भी किया जा रहा है, क्योंकि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

शिवसेना नेता:जो समाज की परवाह किए बिना सिर्फ सोशल मीडिया पर मशहूर हैं, वे देश में अफरा-तफरी फैलाना चाहते हैं

उन्होंने आगे कहा कि बिना परमिशन प्रोटेस्ट करने पर अगर दंगे का वातावरण बनता है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ेगी। उनकी मनमानी से नहीं चलेगा।शिवसेना नेता और एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा, "जिन लोगों का इस देश, इसकी मिट्टी, यहां के लोगों, उनके रहन-सहन, व्यवहार या तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है और जो समाज की परवाह किए बिना सिर्फ सोशल मीडिया पर मशहूर हैं, वे देश में अफरा-तफरी फैलाना चाहते हैं।

"मनीषा कायंदे ने आगे कहा, "ध्रुव राठी और उनके जैसे दूसरे लोग भी इन्हीं में शामिल हैं। क्या उनका एकमात्र काम पीएम मोदी, भारत, यहां के लोगों और प्रशासन को बदनाम करना, पुलिस-प्रशासन को मुश्किल में डालना और सबको अपशब्द कहना है? वे कहीं भी विरोध-प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। वे अराजकता फैलाना और देश को अस्थिर करना चाहते हैं, जो कभी नहीं होगा। एनडीए सरकार मजबूती से डटी रही है और हर चुनौती का सामना किया है।

इनपुट : आईएएनएस 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User