'ये सबसे घटिया डिस था', मनोज तिवारी की बेटी की सलमान ने लगाई क्लास
मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस-20' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। आगामी 'वीकेंड के वार' में सलमान खान को कंटेस्टेंट रिति तिवारी को हालिया एपिसोड में लाइन क्रॉस करने पर फटकार लगाते देखा जाएगा।
सलमान खान: वह बदतमीजी पर बदतमीजी कर रही थी
'वीकेंड का वार' एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान, मनोज तिवारी की बेटी रिति को 'डिस' टास्क के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के लिए इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने पर डांट रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, "रिति, यह अब तक का सबसे घटिया डिस था। आपको लिमिट में रहकर इज्जत दिखानी चाहिए। आपकी भाषा कहीं और ही जा रही थी।"
इसके बाद उन्होंने रिति की टीम के सभी मेंबर्स, जिनमें स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए शामिल हैं, से सवाल किया कि वे हंस क्यों रहे थे और उन्होंने रिति को रोका क्यों नहीं।सलमान ने कहा, "सब हंस रहे थे। आप लोगों की समझ कहां है? आप सब उसको चढ़ा रहे थे और वह बदतमीजी पर बदतमीजी कर रही थी। क्या वहीं पर इसे रोकना आपकी जिम्मेदारी नहीं थी? अगर ये डिस आपकी बहन पर होता, तो क्या आप इसे होने देते?"इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में ईशा रिखी और यंग डीएसए शामिल हैं।
कुशल तंवर (गुल्लू) दूसरी बार फिर से घर के कैप्टन
'बिग बॉस-20' के लेटेस्ट एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) दूसरी बार फिर से घर के कैप्टन चुने गए।'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)