Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत, 27 फंसे थे
Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल के बाहर हुए भूस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच जिला प्रशासन ने हादसे में 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है. प्रशासन के अनुसार, भूस्खलन के समय टनल में करीब 27 मजदूर मौजूद थे, जो अंदर फंस गए थे. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं.
बताया जा रहा है कि टनल के भीतर मीथेन गैस होने की आशंका है. इसी वजह से बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गैस के संभावित असर के कारण कई बचावकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई है. वहीं, टनल का संकरा रास्ता और कम दृश्यता भी राहत और बचाव अभियान में बड़ी बाधा बन रहे हैं. इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद सावधानी के साथ चलाया जा रहा है. बता दें कि यह हादसा समरदुंग टनल में हुआ. भूस्खलन के बाद टनल का प्रवेश रास्ता मलबे के कारण बंद हो गया.
सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल(बङ्गाल) राज्य इसके दक्षिण में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)