कुवैत के वाटर प्लांट्स पर ईरान का हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट
World News: मिडिल-ईस्ट में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण है. अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बना रहा है. कुवैत ने आरोप लगाया कि ईरान ने एक बार फिर उसके पावर प्लांट और समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाल डिसेलिनेशन प्लांट को निशाना बनाते हुए हमला किया है. ये प्लांट देश की बिजली और पेयजल आपूर्ति के लिए बेहद अहम हैं.
कुवैत के बिजली, जल और रिनेबल एनर्जी मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि सोमवार रात ईरान ने लगातार चौथे दिन इन प्लांट को निशाना बनाया. हमलों के कारण कई जगह आग लग गई और प्लांट्स को नुकसान पहुंचा. मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित संयंत्रों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और स्थिति को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.
कुवैत में पीने के पानी की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा समुद्री पानी को साफ करके तैयार किया जाता है. देश के करीब 90 प्रतिशत पेयजल की जरूरत डिसैलिनेशन प्लांट्स से पूरी होती है. इसलिए इन प्लांट पर हुए हमलों को बेहद गंभीर माना जा रहा है.
समंदर में सऊदी का ब्लॉकेड करेगा हूती
इधर, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी (naval blockade) लगाने ऐलान कर दिया है. इस फैसले से अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोर्चा खुलने की आशंकाएं बढ़ गई हैं और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा समुद्री व्यापार को बड़ा खतरा पैदा हो गया है.ये तनाव तब बढ़ा है, जब हाल ही में जॉर्डन में अमरीकी बेस पर हुए ईरानी हमले में दो अमरीकी सैनिक मारे गए, एक लापता सैनिक के अवशेष मिलने की संभावना जताई गई और इराक में एक चौथे सैनिक की जान चली गई. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ भीषण हमले करने की बात कही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)