श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव

शोभन योग शुभ संयोग अभिजीत मुहूर्त में हुआ गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव पूजन। गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव पर हुआ श्री बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार दर्शन।

Nov 10, 2026 - 17:01
Updated: 5 days ago
0 51
श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव
  • भगवान को अन्नकूट का भोग किया गया अर्पित।
  • नौचंदी, राजेन्द्र नगर, कैलाश पूरी,प्रीत विहार ,पूर्वी कल्याण नगर क्षेत्र में हुआ अन्नकुट का प्रसाद वितरण।

विवेक कुमार, नॉकआउट न्यूज़ मेरठ: श्री बालाजी मंदिर नौचंदी में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शोभन योग एवं शुभ संयोग अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया गया। मंदिर में श्री बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर भव्य दर्शन कराए गए तथा भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नौचंदी, राजेंद्र नगर, कैलाशपुरी, प्रीत विहार और पूर्वी कल्याण नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। 

मंगलवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ प्रांगण में सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं नरेंद्र स्वामी जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित करके विधिवत शुभारंभ किया गया।

मन्दिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी जी ने कहा कि आज के दिन अन्नकूट का भोग लगाने वाले व्यक्ति का भंडार सदा भरपूर रहता है उस पर जीवन मे कोई कमी नही आती। भगवान भक्तों की हर सकंट से रक्षा करते है।

महंत पंडित धीरज स्वामी द्वारा भोग लगाया गया आरती की गई तदोपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नरेन्द्र अग्रवाल, योगेंद्र, जगमोहन लाल, बाल किशोर शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User