'अखिलेश यादव 12 नवम्बर क्यों... 6 दिसंबर को जाइए राम मंदिर', भाजपा-ओवैसी ने साधा निशाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सपा और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई है। सपा ने जहां कई बड़े वादे किए हैं, वहीं भाजपा ने तीखा हमला बोला है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या के धार्मिक दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे और साधु-संतों का आशीर्वाद लेंगे। ये ऐलान खुद सपा नेता पवन पांडे ने किया है। इसके बाद से राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी उन्हें कारसेवकों पर फायरिंग की याद दिला रही है।
उधर, ओवैसी ने अखिलेश यादव के उस बयान और दावे पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने चुनाव से पहले अयोध्या को सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी बनाने और राम मंदिर जाने की बात कही थी। असदुद्दीन ओवैसी ने शायराना अंदाज में गालिब का शेर बोला— "काबा किस मुंह से जाओगे गालिब"। ओवैसी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा है और उनकी इस रणनीति की आलोचना की है कि वे चुनाव या राजनीतिक नफे-नुकसान को देखकर इस तरह के धार्मिक दौरे कर रहे हैं।
ओवैसी और अन्य नेताओं का यह भी कहना है कि अखिलेश यादव को इस बात का डर सता रहा है कि यदि वे अयोध्या नहीं जाते हैं, तो यादव समाज या बहुसंख्यक वोट बैंक उनसे छिटक सकता है, इसलिए वे ऐसा राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश कर रहे हैं।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने साफ कह दिया है कि अखिलेश यादव अयोध्या जाएंगे तो अपने विधायकों को क्या जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय अपना लीडर खुद चुनेगा...यानि अ्ब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)