रामपुर: सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, मचा हड़कंप
यूपी के रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। वर्ष 2007 में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने शरीफ को गोली मारी जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
- अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली।
रामपुर। सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दोषी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसे लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
यूपी के रामपुर में वर्ष 2008 में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने शरीफ को गोली मारी जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हमलावर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। मोहम्मद शरीफ अहमद रामपुर का रहनेवाला था और 31 दिसंबर 2007 से 1 जनवरी 2008 की रात रामपुर CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था।
साल 2008 में यूपी के रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला हुआ था इस मामले में 8 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे मोहम्मद शरीफ इसी मामले में आरोपी था और बाद में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था, मोहम्मद शरीफ ने 7 साल जेल की सजा काटी थी।
जानकारी के अनुसार, शरीफ ने इस मामले में 7 साल की सजा कटी थी और जेल से बाहर आ गया था अब उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है, जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शरीफ बीते नबंर महीने में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)