खेरसॉन में मठ पर रूसी ड्रोन हमला, धर्मगुरु की मौत

Sep 20, 2026 - 15:03
0 7
खेरसॉन में मठ पर रूसी ड्रोन हमला, धर्मगुरु की मौत
Russia Ukraine War

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन जंग एक बार फिर खौफनाक मोड़ लेती दिख रही है। शनिवार रात यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में रूस के एफपीवी ड्रोन ने एक मठ पर सीधा हमला बोल दिया। इस हमले में मठ से जुड़े एक धर्मगुरु की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इसके अलावा उसी रात खार्किव, सुमी और ओडेसा जैसे इलाकों में भी आम लोगों के इस्तेमाल की जगहों को निशाना बनाया गया, वहीं निप्रो और जापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतें रूसी हमले की चपेट में आईं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस हमले की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि यूक्रेन हर दिन और हर रात रूस के हमलों से खुद को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है। उन्होंने बताया कि खेरसॉन में मठ पर हुए ड्रोन हमले में एक धर्मगुरु की जान चली गई और चार लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने मृतक के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना भी जताई।

जेलेंस्की के मुताबिक विनित्सिया, कीव, जितोमिर और चेरकासी क्षेत्रों में भी शाम से हमले जारी रहे। उन्होंने बताया कि सिर्फ इसी हफ्ते में रूस ने यूक्रेन पर दो हजार से ज्यादा हमलावर ड्रोन दागे हैं, जिनमें ज्यादातर जेट इंजन से चलने वाले थे। इसके साथ ही करीब 1,700 हवाई बम और 19 अलग-अलग तरह की मिसाइलें भी बरसाई गई हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश लगातार खुद को बचाने और इन हमलों का माकूल जवाब देने के नए तरीके ढूंढ रहा है, लेकिन साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी देशों से भी अपील की कि वे ऐसे कदम उठाएं जिनसे रूस को इस जंग की असली कीमत का एहसास हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि रूस पर नए और सख्त प्रतिबंध लगाए जाएं, ताकि ताकत के दम पर उसे शांति के रास्ते पर लाया जा सके। जेलेंस्की ने भरोसा जताया कि अमेरिका, यूरोप और जी-7 के हर सदस्य देश के पास इसके लिए जरूरी साधन मौजूद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में कड़े फैसले लिए जाएंगे, और यूक्रेन की मदद कर रहे हर देश और हर व्यक्ति का आभार भी जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User