'गंदी बात है ये' — सलमान खान का ट्रोल्स पर फूटा गुस्सा, कैटरीना कैफ को बचाव में उतरे

Sep 20, 2026 - 15:31
0 3
'गंदी बात है ये' — सलमान खान का ट्रोल्स पर फूटा गुस्सा, कैटरीना कैफ को बचाव में उतरे
Salman Khan

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार होस्ट सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर तीखा हमला बोला। मौका था हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किए जाने का, जिस पर सलमान ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

यह एपिसोड शो के अब तक के सबसे बेबाक और तीखे एपिसोड्स में गिना जा रहा है। सलमान ने दर्शकों और नेटिजन्स को सीधे-सीधे कठघरे में खड़ा करते हुए सेलिब्रिटीज की लगातार होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाए। इससे पहले उन्होंने कंटेस्टेंट स्काउट और आरिफा खान के बीच हुए विवाद पर भी दोनों को फटकार लगाई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्रोफेशन को लेकर ताने कस रहे थे।

सलमान बोले — ट्रोलिंग भी एक 'बिजनेस' बन चुका है

सलमान ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया सबसे बेहतरीन प्रोफेशन में से एक बन चुका है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा, "जिनके पास फोन है और जो पहले बेरोजगार थे, उन्हें भी इससे काम मिल गया है। लोग थोड़ी-बहुत एडिटिंग सीखते हैं और फिर कमेंट करना, ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। तो इससे अच्छा भी हो रहा है और बुरा भी। ट्रोल्स का काम ही यही है कि वो आपको नीचा दिखाएं। हर प्रोफेशन के दो पहलू होते हैं एक तरफ वो लोग हैं जो फॉलो करते हैं, कमेंट करते हैं और इससे कमाई करते हैं। मुझे नहीं पता ये पूरा सिस्टम कैसे काम करता है, लेकिन लोग इससे पैसा कमा रहे हैं। यहां तक कि ट्रोल्स भी अपनी पोस्ट पर मिलने वाले इंटरैक्शन के हिसाब से कमाते हैं, बस उनकी कमाई का जरिया किसी को नीचा दिखाना होता है।"

"किसी के मां बनने पर भी ट्रोल करते हैं ये लोग"

सलमान ने आगे कहा कि जिसे ट्रोल किया जाता है, उसे शायद इससे कोई खास फर्क न पड़े, लेकिन यह ट्रोल करने वालों की परवरिश को जरूर उजागर करता है। उन्होंने कहा, "आप उन्हीं लोगों के बारे में बुरा-भला लिख रहे हो जिनकी वजह से तुम्हारी भी कमाई हो रही है। लोग किसी की बॉडी, वजन, शक्ल, परिवार, यहां तक कि किसी की मुस्कान और खामियों पर भी कमेंट करते हैं। कोई मां बन जाए, तो उस पर भी ट्रोल किया जाता है 'भद्दी लग रही है', 'मोटी हो गई है', 'बूढ़ा हो गया है'  यही सब चलता रहता है। और ट्रोल करने वाला इन सबसे पैसा कमा रहा है और मजे भी ले रहा है। इनमें से ज्यादातर तो अपना असली चेहरा या पहचान तक सामने नहीं लाते। क्या ये खुद अपने आप से शर्मिंदा हैं? फिर ये उन लोगों पर कमेंट करते हैं जिनसे शायद कभी जिंदगी में मिलना तक नहीं होगा। इतने अपने चेहरे और शरीर को लेकर शर्मिंदा होते हैं कि दूसरों को ट्रोल करने लगते हैं। इनके भी मां-बहनें होती हैं। अगर कोई इनके माता-पिता, गर्लफ्रेंड या पत्नी की तुलना किसी और से करे, तो शायद वो भी उनके आसपास तक न पहुंचे।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User