RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच युवा पीढ़ी पर दिया बयान

Jul 25, 2026 - 13:16
0 8
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच युवा पीढ़ी पर दिया बयान
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच युवा पीढ़ी पर दिया बयान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बोले, नई पीढ़ी सवाल पूछती है, हर बात का तर्क समझाना जरूरी है। युवाओं को आदेश नहीं, संवाद और अपनापन चाहिए, परिवारों में बातचीत बढ़ाने पर दिया जोर। प्रमाणिक उदाहरण मिलें तो नई पीढ़ी समाज के लिए अपना जीवन भी समर्पित कर सकती है।

RSS प्रमुख ने कहा कि नई पीढ़ी केवल आदेश नहीं मानती, बल्कि हर बात का तर्क चाहती है। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद, अपनापन और सही उदाहरण पेश करने पर जोर दिया। भागवत ने कहा कि आज डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत है और परिवारों को युवाओं के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए।

RSS Chief Mohan Bhagwat ने पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर एवं देश के बाकी हिस्सों में जारी प्रदर्शनों के बीच नई पीढ़ी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने विश्व मांगल्य सभा द्वारा 'युगानुकूल मातृत्व' विषय पर आयोजित प्रबोधन बैठक के समापन सत्र में कहा कि आज के युवाओं का स्वभाव पहले की पीढ़ी से अलग है। Mohan Bhagwat ने कहा कि नई पीढ़ी हर बात पर सवाल पूछती है, इसलिए उन्हें केवल आदेश देने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बात का तर्क समझाना होगा और उनके साथ संवाद करना होगा।

'डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत'

बता दें कि उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर GenZ में नाराजगी देखने को मिल रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के कई शहरों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। नई पीढ़ी का जिक्र करते हुए RSS Chief Mohan Bhagwat ने कहा कि पहले के समय में माता-पिता की बात बिना किसी सवाल के मान ली जाती थी। RSS Chief ने कहा, 'जब हम छोटे थे तो माता-पिता जो कहते थे, वही अंतिम होता था। कोई बहस नहीं होती थी। श्रद्धा थी और प्रतिक्रिया भी नहीं होती थी। लेकिन अब समय बदल गया है। नई पीढ़ी सवाल पूछती है और उन्हें हर बात का तर्क बताना पड़ता है।'

Mohan Bhagwat ने कहा कि आज का माहौल भौतिक साधनों और प्रचार से काफी प्रभावित है। ऐसे में युवाओं को भ्रम और गलत सूचनाओं से बाहर निकालने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User