Meerut News Update: पुलिस एनकाउंटर में दो गौकश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; दोनों पर दर्ज हैं 32 मुकदमे
मेरठ: सरूरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी हैं। जबकि, उनके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो गोवंश को मुक्त कराया। कब्जे से तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस को देर रात हर्रा-खिवाई मोड़ पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि जसड़ पांचली मार्ग पर खड़ंजे के पास 7-8 लोग एक कार और दो बाइक के साथ दो गायों को बांधकर गौकशी की तैयारी कर रहे हैं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। इस दौरान दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग कार्रवाई में आरोपियों पर गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्रा निवासी अकरम और नौचंदी निवासी शादाब उर्फ दानिश के रूप में हुई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बाकी आरोपी गन्ने के खेतों से भाग निकले। उनकी तलाश में देर रात तक कांबिंग अभियान जारी रहा।
कब्जे से 2 गोवंश छूटे- कार-बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चाकू, एक बांका, लकड़ी का गुटका, रस्सियां और गौकशी में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा रस्सियों से बंधी दो गायें छुड़ाई गईं। आरोपियों के पास एक वैगनआर कार और दो मोटरसाइकिलें भी मिली हैं।
दर्ज हैं 32 मुकदमे: गिरफ्तार आरोपी अकरम पर आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम, मारपीट के मामलों में जिले के अलग अलग थानों में कुल 20 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी शादाब उर्फ दानिश पर आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम के तहत गाजियाबाद, मेरठ में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बरामदगी और पुलिस पर फायरिंग के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)