सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा: मेरठ के सरधना स्थित कुशावली गांव के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Oct 10, 2026 - 14:43
0 13
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा: मेरठ के सरधना स्थित कुशावली गांव के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

- श्रद्धालु शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे, नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ जा रहे थे; कंटेनर ने ट्रॉली को टक्कर मारी, 10 फीट दूर जा गिरे

सहारनपुर: सड़क हादसे में मेरठ के सरधना स्थित कुशावली गांव के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। श्रद्धालु शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। वहां से नवरात्रि की ज्योत लेकर मेरठ जा रहे थे। शनिवार सुबह 8 बजे देवबंद में चाय की दुकान पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान बेकाबू कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुलाकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर देवबंद थाना क्षेत्र में हुआ।

4 श्रद्धालुओं की मौत 

सूचना मिलते ही डीएम अरविंद चौहान अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। मृतकों की पहचान मेरठ के सरधना स्थित कुशावली गांव के रहने वाले अमन राणा (25), रमेश उर्फ रिंकू (55), सागर (22) और पंकज (25) के रूप में हुई है।

श्रद्धालु सुनील ने बताया- रविवार को नवरात्रि शुरू हो रही है, इसलिए हम लोग शाकंभरी देवी मंदिर से ज्योत लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त देवबंद में चाय-पानी पीने के लिए एक दुकान पर रुके थे। कुछ लोग नीचे उतर गए थे, जबकि कुछ ट्रॉली में बैठे थे। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी।

घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता संगीत सोम

हादसे की सूचना मिलने के बाद बाद भाजपा नेता संगीत सोम सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। 20 मिनट से अधिक देर अस्पताल में रहे। घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में पूछा। उसके बाद घायलों के उचित इलाज करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User